शिमला, नवम्बर 4 -- हिमाचल प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में तापमान लगातार गिरने लगा है। जनजातीय क्षेत्रों में कई जगह पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक प्रदेश के तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति जिला का ताबो इस समय सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां तापमान -3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी जिले के कुकुमसेरी में -0.9 डिग्री और केलंग में -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और रिकांगपिओ में 5.7 डिग्री रहा। पर्यटन स्थलों शिमला और मनाली में भी ठंड बढ़ गई है। शिमला में आज न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से तीन डिग्री कम है, जबकि मनाली में पारा 5.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। इसी तरह राज्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.