नई दिल्ली, फरवरी 12 -- Stock Market Highlights: अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर पड़ने और एआई से व्यवधान की आशंकाओं के बीच आईटी शेयरों में बिकवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 559 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी 147 अंक के नुकसान में रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे ज्यादा दबाव आईटी शेयरों पर रहा। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में लगभग छह प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक और अदाणी पोर्ट्स भी नुकसान में रहे। दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और टाटा स...