हथुआ, नवम्बर 14 -- गोपालगंज जिले की हथुआ विधानसभा सीट के नतीजे आज आने वाले हैं। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। हथुआ सीट से राष्ट्रीय जनता दल के राजेश कुमार सिंह का मुकाबला करने के लिए जनता दल यूनाइटेड के रामसेवक सिंह थे। जनसुराज पार्टी के संजय कुमार सुमन भी सरप्राइज देने की तैयारी में होंगे। 2020 और 2015 के चुनाव में दोनों पार्टियों ने एक-एक बार इसे जीता है। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए हमारे चैनल लाइव हिंदुस्तान के साथ।9:37 AM- हथुआ सीट जदयू के रामसेवक आगे, राजद के राजेश कुशवाहा पीछे हथुआ सीट पर जनता दल यूनाइटेड के रामसेवक सिंह आगे चल रहे हैं। उनसे पीछे राजद के राजेश कुशवाहा हैं। पहले राउंड के बाद जदयू के रामसेवक सिंह को 3444 वोट मिले हैं। राजद के राजेश कुशवाहा को 2075 वोट मिले हैं।हथुआ सीट के बारे में हथुआ बिहार के गोपालगंज जिले का एक ...