नई दिल्ली, जुलाई 26 -- Hariyali Teej 2025 : हरियाली तीज सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। सावन मास में मनाए जाने वाले तीज को हरियाली तीज कहते हैं। इस वर्ष यह 27 जुलाई को है। हरियाली तीज को श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता हैं। हरियाली तीज सावन मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व हैं। महिलाएं इस दिन का पूरे वर्ष इंतजार करती हैं। हरियाली तीज सौंदर्य और प्रेम का पर्व हैं। यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता हैं। अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं गौर और गणेश की आराधना करती हैं। हरियाली तीज वैसे तो मुख्यत: मारवाड़ी समाज के लोग मनाते हैं लेकिन अब अन्य समाज में भी इस व्रत की परंपरा चल पड़ी है। हरियाली तीज व्रत में मिट्टी की बनी शिव-पार्वती की प्रतिमा को पूजने की परंपरा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अप...