नई दिल्ली, जनवरी 25 -- 26 जनवरी के दिन ही हमारा देश यानी भारत गणतांत्रिक देश बना था। इस दिन को हम भारतीय गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन कहीं बालकनी में तिरंगा लहराता दिखता है, तो कहीं स्कूलों में बच्चे देशभक्ति गीतों की तैयारी करते नजर आते हैं। मोबाइल फोन पर गणतंत्र दिवस के मैसेज आने शुरू हो जाते हैं और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ खास शुभकामानाएं लेकर आए हैं, जिन्हें आप गणतंत्र दिवस पर अपनों के संग शेयर कर सकते हैं। 1 देशभक्ति का संदेश "ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इंसानियत ही है धर्म वतन का, बस जियो वतन के नाम पर।" गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 2. तिरंगे की शान "तैरना है तो समंदर में तैरो, नदी नालों में क्या रखा है, प्यार करना है तो वतन से करो, इन बेवफा लोगों में क्य...