नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- Happy Ahoi Ashtami Wishes 2025: अहोई अष्टमी का व्रत अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष मास की अष्टमी तिथि में किया जाता है। आज अहोई अष्टमी व्रत है। यह व्रत माताएं पुत्रों की सलामती के लिए रखती हैं। वह पूरा दिन निर्जल रहकर शाम को तारे को अर्घ्य देकर व्रत खोलती है और अहोई माता से अपनी संतान की दीर्घ आयु की कामना करती है। हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी व्रत का विशेष महत्व है। अहोई अष्टमी के दिन लोग अहोई माता की पूजा करने के साथ ही अपनों को इस खास दिन की बधाई भी देते हैं। आप भी इन चुनिंदा संदेशों के जरिए अपनों को अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं-Happy Ahoi Ashtami Wishes 2025, अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं- संतान की खुशियों के लिए मां रखती है अहोई का व्रत, पहनती है स्याहु की माला, ताकि बना रह...