नई दिल्ली, जून 30 -- Guru Uday July 2025: गुरु मिथुन राशि में उदित होने वाले हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 09 जुलाई को उदित होंगे। गुरु एक शुभ ग्रह हैं। लेकिन जब गुरु अस्त से उदित अवस्था में आएंगे, तो इसका प्रभाव चार राशियों पर नकारात्मक पड़ सकता है। जानें गुरु उदय से किन राशियों को थोड़ा सतर्कता बरतने की जरूरत है। 1. कर्क राशि- देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि के छठे और भाग्य भाव का स्वामी माने गए है। बृहस्पति आपकी राशि के 11वें भाव में उदित होंगे। इस समय आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपकी बचत भी कम हो सकती है। शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। कुछ क्षेत्रों में आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 जून-5 जुलाई तक का समय? जानें 2. कन्या राशि- देव...