नई दिल्ली, जुलाई 10 -- देवों के गुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में हैं। गुरु का मिथुन राशि के बाद कर्क राशि में प्रवेश होगा। आपको बता दें कि अक्टूबर से लेकर दिसंबर में गुरु महत्वपूर्ण परिवर्तन करने वाले हैं। गुरु 19 अक्टूबर को कर्क राशि में जाएंगे। गुरु के कर्क राशि में जाने से तीन राशियों को अच्छा-खासा लाभ होगा। क्योंकि कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। 19 अक्टूबर के बाद दिसंबर में गुरु फिर से मिथुन राशि में जाएंगे। ऐसे में दोनों राशियों में गुरु का परिवर्तन बहुत जल्दी-जल्दी होगा। यह सब गुरु की अतिचारी चाल का परिणाम होगा। हालांकि कर्क राशि में जाने पर गुरु अच्छे परिणाम देंगे। इसके अलावा गुरु अभी उदय हैं। अब अगले साल ही गुरु अस्त होंगे। आइए जानतें है गुरु के इस बदलाव से कौन से राशियां पाएंगी लाभतुला राश...