नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- Surya Grahan September 2025: साल का आखिरी व दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। इस दिन पितृ पक्ष का आखिरी दिन यानी सर्व पितृ अमावस्या है। इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत व समापन दोनों ग्रहण से हो रहे हैं। पितृ पक्ष के पहले दिन 7 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। जबकि चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण लगेगा। जानें साल का आखिरी सूर्य ग्रहण क्या भारत में नजर आएगा या नहीं। 1.सूर्य ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 की रात 11 बजे से देर रात 03 बजे 23 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण आश्विन माह की अमावस्या को लगेगा। 2. क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण: 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखने के कारण इसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.