नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Lunar Eclipse Pregnant Ladies Precautions: साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 09 बजकर 58 मिनट पर प्रारंभ होगा और देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगा। धार्मिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना गया है। मान्यता है कि ग्रहण के समय चंद्रमा से नकारात्मक तरंगें निकलती हैं। कहते हैं कि अगर ग्रहण की किरणें गर्भवती महिला पर पड़ती हैं तो इसका बुरा प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है। इसलिए कहा जाता है कि ग्रहण को गर्भवती महिलाओं को नहीं देखना चाहिए। जानें चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को क्या सावधानी बरतनी चाहिए। यह भी पढ़ें- 7 सितंबर को कुंभ राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण,जानें पंडित जी...