नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Govardhan Puja Wishes Photos , Images , Messages : आज 22 अक्टूबर को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का त्योहार मना जा रहा है। आमतौर पर दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस बार एक दिन के गैप के बाद यह पावन पर्व मनाया जा रहा है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस त्योहार पर लोग घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करते हैं और परिक्रमा लगाते हैं। इस दिन भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर सभी को प्रसाद दिया जाता है। भगवान गोवर्धन को 56 भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की जान बचाई थी। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा...