नई दिल्ली, फरवरी 24 -- 8:28 AM Gold Silver Live 24 Feb: सोने और चांदी की कीमतों में चार दिनों से चल रही तेजी पर मंगलवार, 24 फरवरी को ब्रेक लग गया। अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा, जिससे कीमतों पर दबाव बना। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड में मामूली गिरावट दर्ज की गई। यह 0.71% की कमी के साथ 5,187 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, स्पॉट सिल्वर में 0.32% की गिरावट आई और यह 86.36 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।आखिर क्यों आई सोने-चांदी के भाव में गिरावट? बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, जिसकी एक बड़ी वजह डोनाल्ड ट्रंप का बयान है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद वे टैरिफ को बढ़ाकर 15% कर देंगे। यह फैसला उनक...