नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- भारत इन दिनों विमानन संकट से जूझ रहा है, जिसमें हजारों यात्री हवाईअड्डों पर फंसे हुए हैं। लेकिन, गोवा के एक नाइट क्लब के मालिक (लूथरा बंधु) इंडिगो की फ्लाइट से देश से बाहर भाग गए। बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात भयानक आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। गोवा पुलिस के अनुसार, नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा इस मामले के मुख्य आरोपी हैं। इन दोनों ने आग लगने के कुछ ही घंटे बाद 7 दिसंबर को फुकेत के लिए फ्लाइट पकड़ ली। यह भी पढ़ें- संविधान की कॉपी 30 दिनों में शेयर करें, चुनाव आयोग का राजनीतिक दलों को निर्देश गोवा पुलिस की अपील पर लूथरा भाइयों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। जब अधिकारियों ने मुंबई में आव्रजन ब्यूरो से संपर्क किया, तो पता चला कि दोनों इंडिगो की 6E 1073 फ्लाइट से 7 ...