नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Navratri Kalash Sthapana Muhurat and Vidhi: शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होते हैं। इस साल नवरात्रि 22 सितंबर से प्रारंभ होंगे और 1 अक्तूबर को महानवमी मनाई जाएगी। हर साल मां दुर्गा अलग-अलग वाहन पर सवार होकर आती हैं। इस साल मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। मान्यता है कि नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। जानें घर पर कैसे करें घटस्थापना। यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार घर में केले का पौधा लगाने से क्या लाभ होते हैं? नवरात्रि कलश स्थापना की आसान विधि: इ...