नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- महिंद्रा रेसिंग ने एक बार फिर भारत का नाम मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया में ऊंचा किया है। कंपनी 2014 से Formula E चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रही है और अब तक शानदार सफर तय कर चुकी है। हाल ही में महिंद्रा ने भारत में आयोजित एक इवेंट के दौरान अपनी M12 Electro रेसिंग कार को नए आकर्षक लिवरी के साथ दिखाया। इसी कार्यक्रम में चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने पुष्टि की कि टीम आने वाले समय में GEN4 मैन्युफैक्चरर के रूप में भी अपनी मौजूदगी बनाए रखेगी। इसके साथ ही महिंद्रा दुनिया की उन छह कंपनियों में शामिल हो गई है जिन्हें GEN4 मैन्युफैक्चरर का दर्जा मिला है।आनंद महिंद्रा ने जारी किया वीडियो आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्होंने Formula E और इसमें महिंद्रा की भूमिका को लेकर अपनी विजन क...