नई दिल्ली, फरवरी 22 -- GATE Answer Key 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। परीक्षा का आयोजन करने वाले संस्थान, आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur), जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitkgp.ac.in पर परीक्षा की 'आंसर-की' जारी करने वाले हैं। गेट परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार न केवल देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में मास्टर्स डिग्री (M.Tech) में एडमिशन पा सकते हैं, बल्कि विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में नौकरी पाने के भी हकदार होते हैं।आंसर-की कैसे चेक करें और डाउनलोड करें? आंसर-की जारी होने के बाद, उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं:सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitkgp.ac.in पर जाएं। 2. होमपेज पर दि...