नई दिल्ली, फरवरी 17 -- IIT GATE 2025 Answer Key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) का आयोजन पूरा कर लिया है। गेट 2025 परीक्षा में अभ्यर्थियों को अब आंसर की का इंतजार है। अभ्यर्थी आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आईआईटी रुड़की जल्द ही गेट 2025 परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। गेट 2025 परीक्षा का आयोजन 1,2,15 और 16 फरवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) माध्यम से किया गया था।GATE 2025 Answer Key: उम्मीदवार गेट 2025 परीक्षा की आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं- 1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा। 2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक 'GATE 2025 Answer Key' पर क्लिक करना होगा।...