नई दिल्ली, फरवरी 2 -- GATE 2024 Dress Code: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) बेंगलुरु, 3 फरवरी, 2024 को GATE 2024 परीक्षा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 3 फरवरी,  4 फरवरी, 10 फरवरी और 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे GATE 2024 परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं परीक्षा के पूरे शेड्यूल और ड्रेस कोड के बारे में। सबसे पहले बता दें,  GATE 2024 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट 3 घंटे की होगी। पहली शिफ्ट शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे शुरू  शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac....