गड़खा, नवम्बर 14 -- गड़खा विधानसभा सीट सारण जिले की एक और महत्वपूर्ण सीट है। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। गड़खा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास और राष्ट्रीय जनता देल के बीच फैसला होना है। इस सीट से LJPRV के सीमंत मृणाल हैं तो राजद ने सुरेंद्र राम को उतारा है। 2020 और 2015 के चुनाव में दोनों बार यह सीट राष्ट्रीय जनता दल के पास गई थी। मैदान में जनसुराज के मनोहर कुमार राम भी हैं। देखना होगा राजद हैट्रिक बनाती है या चिराग पासवान की पार्टी कोई मैजिक करती है। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ..12:03 PM- गड़खा में एलजेपी रामविलास को झटका, 7 राउंड की काउंटिंग के बाद आगे निकली राजद राष्ट्रीय जनता दल के सुरेंद्र राम ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सीमांत मृणाल को पीछे कर दिया है। 7 राउंड की वोटों की गिनती के बाद द...