नई दिल्ली, जनवरी 6 -- सर्दी के मौसम में सिर्फ फल-सब्जियों की बहार ही नहीं आती, बल्कि फूलों की भी बौछार होती है। इस मौसम में कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें अगर आप अपने गार्डन में लगा लेते हैं, तो बगीचा फूलों से भर जाएगा। आपकी हर सुबह भीनी खुशबू के साथ होगी और इन पौधों पर हमेशा सुंदर फूल निकलते रहेंगे। अच्छी बात ये है कि इन पौधों को ज्यादा केयर की जरूरत नहीं होती और आसानी से लग सकते हैं। अगर आप भी पेड़-पौधों के शौकीन हैं और फूलों को देखना पसंद करते हैं, तो इन 6 पौधों को जरूर लगाएं।कौन से पौधे लगाएं 1- गेंदा फूल- सर्दियों के सीजन में आप कई जगहों पर गेंदे के फूलों को देखते होंगे। गेंदा पीला, ऑरेंज, लाल तीनों रंग में निकलता है। आप कोई भी एक पौधा चुनकर लगा सकते हैं। महीने भर में ही गेंदा के पौधे में फूल खिलने लगेंगे। इन्हें देखना मनमोहक होता है और इन...