नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- अक्षय तृतीया का दिन यानी अक्षय फल पाने के लिए विशेष दिन है। इस दिन गजकेसरी योग तो बन ही रहा है, साथ तीन बड़े ग्रहों की स्थिति भी बहुत उत्तम हैं। ऐसे में कई राशियों के लिए यह दिन बहुत ही उत्तम फल देने वाला होगा। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान होंगे। वहीं चंद्रमा भी अपनी उच्च राशि वृषभ में स्थित रहेंगे। यह स्थिति बहुत सुखद मानी जाती है। यही नहीं सुख संपन्नता के कारक ग्रह शुक्र भी अपनी उच्च राशि मीन में इस दिन विराजमान रहेंगे। इस दिन देवगुरु बृहस्पति भी चंद्रमा के साथ स्थित रहकर गज केसरी योग का निर्माण कर रहे हैं। लक्ष्मी नारायण राजयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अक्षय योग का निर्माण भी इस दिन देखने को मिलेगा। इस प्रकार इतने राजयोग के कारण कुछ राशियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। कर्क राशि ...