नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण अफ्रीका के बीच जी20 को लेकर बढ़ते विवाद ने दुनिया भर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अब इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी से सवाल किया है कि क्या वह मित्र ट्रंप के सामने यह मुद्दा उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अफ्रीका आगामी जी20 सम्मेलन में शामिल हो? पार्टी ने कहा कि यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जी20 के अलावा दक्षिण अफ्रीका हमारे लिए ब्रिक्स के साथी के रूप में भी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जी20 को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ""राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि दक्षिण अफ्रीका अमेरिका में आयोजित होने वाले अगले जी20 शिखर सम्मेलन का हिस्सा नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका शुरू से...