नोएडा, मार्च 24 -- फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) के पूरा होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण यमुना पर पुल बनाया जाना है। इस पुल को बनाने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से देरी की जा रही है। वहीं, नोएडा के आंतरिक हिस्से में कई स्थानों पर काम अटका हुआ है। एफएनजी के पूरा नहीं होने का खामियाजा आम लोगों को लंबा चक्कर काटते हुए जाम में फंसकर भुगतना पड़ रहा है। वहीं, परियोजना यूपी, हरियाणा और केंद्र सरकार के बीच तालमेल की कमी के कारण फाइलों में घूम रही है। अभी तीन दिन पहले ही हरियाणा सरकार ने इस मामले में कुछ कदम बढ़ाए हैं। एफएनजी करीब 75 किलोमीटर लंबा है । इसमें से 23 किलोमीटर हिस्सा नोएडा क्षेत्र में आता है। शुरुआत में यह तय किया गया था कि इसे पूरा करने में जो खर्चा आएगा, उसे यूपी और हरियाणा सरकार मिलकर वहन करेगी। हालांकि, इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.