नई दिल्ली, मई 14 -- FengShui, फेंगशुई: फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र माना जाता है। फेंगशुई में ऐसे कई उपाय व तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से वास्तु दोष तो दूर होता ही है साथ में घर को एक अच्छा लुक भी मिलता है। फेंगशुई में बताई गई चीजें पॉजिटिव एनर्जी का संचार करने के साथ खूबसूरती में भी चार चांद लगाती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही फेंगशुई वस्तुएं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती हैं-घर में रखें ये चीजें, बढ़ेगा धन-धान्य 1. बांस का पौधा- धन-धान्य बढ़ाने के लिए आप बांस का पौधा घर में रख सकते हैं। घर के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है बैंबू ट्री। ईस्ट कॉर्नर में बैंबू ट्री लगाने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। 2. लाफिंग बुद्धा- धन-धान्य बढ़ाने के लिए आप लाफिंग बुद्धा घर में रख सकते हैं। लाफिंग बुद्धा लाना चाह...