नई दिल्ली, जनवरी 27 -- फेंगशुई को ज्यादातर लोग चाइनीज वास्तु शास्त्र के रूप में भी जानते हैं। फेंगशुई में कई ऐसे नियम बताए गए हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली मुश्किलें कम हो जाती हैं। साथ ही फेंगशुई की कुछ चीजों से घर और जिंदगी में पॉजिटिविटी आती है। कहते हैं कि रिश्ते सही हो तो हर चीज से पार पाया जा सकता है। कई ऐसे लोग हैं जो पार्टनर से मनमुटाव के चलते अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी अच्छा नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं और अक्सर पार्टनर के साथ तनातनी की स्थिति बनी रहती है तो आपको फेंगशुई के कुछ जरूरी टिप्स के बारे में जरूर जानना चाहिए।इन उपायों से मिलेगा लाभ फेंगशुई के अनुसार कपल्स को बेडरूम में एक नक्काशीदार गमला रखना चाहिए। इसमें दो पीले और गुलाबी रंग के फूल रखने चाहिए। इसे कमरे के नैऋत्य कोण पर ही रखें। इ...