रुद्रपुर, जनवरी 13 -- फेसबुक लाइव करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले किसान खुशवंत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 4 करोड़ रुपये से जुड़ी जमीन धोखाधड़ी के इस गंभीर प्रकरण की जांच के लिए ऊधमसिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। एसआईटी की निगरानी आईपीएस व एसपी क्राइम निहारिका तोमर करेंगी। इससे पहले मामले में लापरवाही बरतने पर काशीपुर की कोतवाली आईटीआई के प्रभारी निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया था, जबकि पैगा चौकी प्रभारी समेत चौकी के सभी दस पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। यह भी पढ़ें- FB लाइव कर किसान ने खुद को उड़ाया, 4 करोड़ के फ्रॉड में पूरा थाना लाइन हाजिर किसान खुशवंत के साथ धोखाधड़ी के मामले में 12 जनवरी को कोतवाली आईटीआई में अमरजीत सिंह समेत कुल...