नई दिल्ली, फरवरी 22 -- Falgun Amavasya 2025: सनातन धर्म में हर माह में आने वाली अमावस्या तिथि का बड़ा महत्व होता है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को फाल्गुनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 27 फरवरी 2025 को फाल्गुनी अमावस्या है। फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि बेहद खास होती है। इस दिन स्नान-दान के कार्य पुण्यफलदायी माने जाते हैं। वहीं, फाल्गुन अमावस्या के एक दिन पहले महाशिवरात्रि मनाई जाती है। फाल्गुनी अमावस्या के दिन पितरों की आत्माशांति और मोक्ष दिलाने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के कार्य भी किए जाते हैं। आइए जानते हैं फाल्गुन अमावस्या 2025 की सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त...फाल्गुन अमावस्या की सही तिथि द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 27 फ...