ग्रेटर नोएडा, मई 6 -- पहलगाम हमले के बाद से सीमा हैदर ने जहां चुप्पी साध रखी है तो सोशल मीडिया पर उसको लेकर बहस तेज है। सीमा हैदर को लेकर तरह-तरह की अटकलों की बाढ़ आई हुई है। इस बीच कुछ लोग एक तस्वीर के साथ यह भी दावा कर रहे हैं कि सीमा असल में पाकिस्तानी मेजर है। पहलगाम हमले को भी सीमा हैदर के 'टास्क' के रूप में पेश किया जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद से सोशल मीडिया पर कुछ लोग सीमा हैदर को जमकर निशाने पर ले रहे हैं। मई 2023 में अपने चार बच्चों को लेकर पबजी वाले प्रेमी सचिन मीणा के पास ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग-जोरशोर से उठ रही है। एक बार फिर सीमा हैदर के पाकिस्तानी जासूस होने की थ्योरी चल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की पाकिस्तान सेना की वर्दी में है। यूएन के लोगो के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.