नई दिल्ली, जनवरी 23 -- Bonus Share: शेयर बाजार में आज पेनी स्टॉक जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड (Jonjua Overseas Ltd) के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों में एक्स-डेट पर 12 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बता दें, योग्य निवेशकों कंपनी ने 5 शेयर बोनस शेयर देने का फैसला किया है।आज है बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने कहा था कि 40 शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस बोनस शेयर के लिए कंपनी आज यानी शुक्रवार की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया था। यह भी पढ़ें- 52 वीक हाई पर पहुंचा यह चर्चित स्टॉक, चांदी बनी तेजी की वजह12% उछला भाव बीएसई में यह पेनी स्टॉक आज शुक्रवार को 5.65 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 12.30 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली...