नई दिल्ली, फरवरी 15 -- भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। आने वाला मार्च महीना EV खरीदारों के लिए खास होने वाला है। दरअसल, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और टोयोटा जैसी दिग्गज कार निर्माता कंपनियां चार नई इलेक्ट्रिक SUV शोरूम में उतारने की तैयारी में हैं। बता दें कि अपकमिंग कारों का लॉन्च डेट भी कंफर्म हो चुका है। इन कारों में बेहतर रेंज, नया डिजाइन और ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। कुल मिलाकर, जो लोग पेट्रोल-डीजल छोड़कर EV लेने का सोच रहे हैं, उनके लिए अगले कुछ हफ्ते काफी अहम रहने वाले हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 4 अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।Tata Punch.ev Facelift टाटा पंच ईवी को दो साल पहले लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इसे अपडेटेड अवतार में लॉन्च करने जा रही है। नई पंच EV 20 फरवरी से इसकी बिक्री शुरू ...