ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, मई 18 -- ESIC से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एनसीआर में ईएसआईसी का और बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 में बनने वाला यह अस्पताल गौतमबुद्धनगर जिले में ईएसआईसी का दूसरा अस्पताल होगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की शनिवार को हुई 139वीं बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया। बोर्ड ने इसके लिए जमीन देने पर सहमति दे दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई। मुख्य सचिव इस बैठक में ऑनलाइन जुड़े। बैठक में जमीन अधिग्रहण से प्रभावित क्षेत्र के किसानों को राहत देने सहित तीन फैसलों पर मुहर लगी। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि बोर्ड ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) को ग्रेटर नोएडा में अस्पताल बनाने के लिए 5000 रुपये प्रति वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.