नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- सर्दियों में ठंड की वजह से सर्दी,जुकाम की समस्या काफी ज्यादा कॉमन है। जुकाम की वजह से निकलने वाला एक्सेस म्यूकस अक्सर नोज एयरवेज को ब्लॉक कर देता है। जिसकी वजह से सांस लेने में तकलीफ होती है और ठीक से नाक से सांस नहीं आती। इस बंद नाक की प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए बच्चों के साथ बड़े भी नोजल स्प्रे यूज करते हैं। लेकिन जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर लोग इस नोजल स्प्रे को सही तरीके से यूज करना नहीं जानते। जिसकी वजह से उन्हें ये स्प्रे की वजह से डिस्कंफर्ट महसूस होता है। इंस्टाग्राम पर ईएनटी की डॉक्टर प्रियंका गर्ग ने नोजल स्प्रे को यूज करने का सही तरीका शेयर किया है। जिससे ये गले में डिस्कंफर्ट ना पैदा करे।नोजल स्प्रे को यूज करने का सही तरीका नोजल स्प्रे को जब भी नाक में डालना हो तो इन 5 स्टेप को फॉलो करें। जिससे ये ...