नई दिल्ली, फरवरी 22 -- England vs Sri Lanka Super 8 Match Live Score: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज पल्लेकेले में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 का मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने गिरते-पड़ते जैसे-तैसे श्रीलंका के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका की शुरुआत बहुत ही घटिया रही। 5 विकेट पावरप्ले में ही टीम ने खो दिए। श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित भी हुआ, क्योंकि इंग्लैंड की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। फिल साल्ट ने जरूर अर्धशतक जड़ा, लेकिन 9 विकेट खोकर 146 रन ही टीम ने बनाए। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने 3 और दिलशान मधुशंका ने 2 विकेट निकाले। इस मैच के पल-पल की अपडेट्स आपको यहां मिलती रहेंगी। ENG Score 146/9 (20 ओवर)SL Score 70/...