नई दिल्ली, फरवरी 14 -- ENG vs SCO Live Score: ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप C में आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दोनों के लिए आज का मैच करो या मरो जैसा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने 152 रन बनाए और 20 ओवर से पहले ही ऑलआउट हो गई है। अब इंग्लैंड के पास 153 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने पावरप्ले की समाप्ति पर अपने 3 विकेट मात्र 42 रन के स्कोर पर खो दिए हैं। टॉप आर्डर के सभी बड़े बल्लेबाज पवेलियन में विश्राम कर रहे हैं।इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्...