मुख्य संवाददाता, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता भी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में प्रधानाचार्य बन सकेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (एनईएसटीएस) ने इन आवासीय विद्यालय में 7,267 शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस बार प्रधानाचार्य के 225 पदों पर भर्ती के लिए पीजीटी के साथ प्रवक्ता को भी मान्य किया गया है। इससे पहले 2023 में जो भर्ती आई थी उसमें केवल पीजीटी मान्य थे। इसके चलते जिन प्रवक्ताओं ने लिखित परीक्षा के बाद 2024 में साक्षात्कार दिया था उन्हें यह कहते हुए बाहर कर दिया गया था कि भर्ती पीजीटी के लिए है। कुछ प्रवक्ताओं ने कोर्ट में याचिकाएं भी कीं लेकिन विज्ञापन में केवल पीजीटी होने के कारण प्रवक्ताओं को राहत नहीं मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.