नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग के चलते दर्शकों का दिल जीत लिया है। 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हर्षवर्धन की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। मूवी में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। दोनों ही कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से मूवी में जान डाल दी है। आज 'एक दीवाने की दीवानियत' को रिलीज हुए पूरे 10 दिन हो गए हैं। तो आइए जानते हैं 'एक दीवाने की दीवानियत' के कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट क्या है-दसवें दिन क्या हर्षवर्धन की मूवी का रहा हाल? हर्षवर्धन राणे की मूवी 'एक दीवाने की दीवानियत' के रिलीज का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस मूवी के साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ...