कोलकाता, जनवरी 9 -- केंद्र और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के बीच ईडी रेड के बाद से संग्राम छिड़ गया है। गुरुवार को ईडी ने कोयला घोटाले और हवाला रैकेट के मामले में रेड मारी थी और इसी सिलसिले में जांच की आंच IPAC तक पहुंची थी। IPAC के दो ठिकानों रेड हुई तो सीएम ममता बनर्जी खुद ही मौके पर पहुंच गईं। IPAC को ममता बनर्जी सरकार ने चुनाव में कंसल्टेंसी का जिम्मा सौंपा है। वहीं ममता बनर्जी के पूरी फोर्स लेकर जांच स्थल पर पहुंचने को लेकर ईडी ने भी आपत्ति जताई और जांच को प्रभावित करने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि दोनों स्थानों से ममता बनर्जी खुद कुछ फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले गई हैं, जिनमें जरूरी सबूत थे। इस बीच ममता बनर्जी ने कोलकाता में खुद एक रैली निकाली है। सीएम खुद ही प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए सड़कों पर निकलीं और भाजपा स...