नई दिल्ली, मार्च 28 -- Surya grahan 2025 time in india: 29 मार्च 2025, यानी आज चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह घटना तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, आंशिक रूप से सूर्य के प्रकाश को रोकता है और पृथ्वी के कुछ हिस्सों पर छाया पड़ती है। नासा के अनुसार, ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और आर्कटिक के क्षेत्रों में दिखाई देगा। जानें भारत में सूर्य ग्रहण का समय व क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं: भारत में कितने बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण: भारत में सूर्य ग्रहण दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 4:17 बजे अपने चरम पर होगा। सूर्य ग्रहण शाम 6:13 बजे समाप्त होगा। हालांकि यह ग्रहण देश में दिखाई न...