इस्लामाबाद, अप्रैल 30 -- Pakistan Earthquake: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों में सीमा पर हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। इस बीच, पाकिस्तान में बुधवार रात को अचानक धरती हिल गई। दरअसल, पाकिस्तान में 9 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात आए भूकंप से लोगों में हड़कंप मच गया और वे अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर की ओर भागने लगे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 रही। पाकिस्तान में भूकंप आने की वजह से फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में भूकंप के बारे में जानकारी दी है। भूकंप 21:58:26 IST पर आया, जिसका केंद्र अक्षांश 31.08 डिग्री उत्तर और देशांतर 68.84 डिग्री पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.