नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीआर अंबेडकर कॉलेज में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की संयुक्त सचिव दीपिका झा द्वारा एक शिक्षक पर हमले की घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। इस 6 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता प्रो. नीता सहगल (प्राणी विज्ञान विभाग) करेंगी। यह कमेटी मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कमेटी को दो हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जांच कमेटी की चेयरपर्सन प्रो. नीता सहगल होंगी। डीयू की ज्वाइंट प्रॉक्टर प्रो. ज्योति त्रेहन शर्मा को सदस्य सचिव बनाया गया है। उनके साथ हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रमा, प्रो. स्वाति दिवाकर (पर्यावरण अध्ययन), पीजीडीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. दरविंदर कुमार और ज्वाइंट प्रॉक्टर प्रो. अवधेश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.