नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Dussehra 2025, Vijayadashami Wishes in hindi: 2 अक्टूबर, गुरुवार को दशहरा या विजयादशमी का त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण और मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का अंत किया था। हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। दशहरे के दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण बिना मुहूर्त का विचार किए शुभ कार्य किए जा सकते हैं। दशहरे के दिन लोग शस्त्र पूजन करने के साथ ही अपनों को इस खास दिन की बधाई देते हैं। आप भी इन खास मैसेज से भेज सकते हैं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। 1. दशहरा एक उम्मीद जगाता है बुराई के अंत की याद दिलाता है जो चलता है सत्य की राह पर वो विजय का प्रतीक बन जाता है हैप्पी दशहरा 2025 2. जब तक इंसान प्रभु राम के पथ पर चलेगा तब तर हर आतंकी रावण ऐसे ही जलेगा दशहरा के पा...