नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Dussehra Kab Hai : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी या दशहरा मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य, और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था और माता दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया। इस साल यह पर्व 2 अक्टूबर (गुरुवार) को धूमधाम से मनाया जाएगा। धार्मिक दृष्टि से इस दिन अस्त्र-शस्त्र पूजन, पुस्तकों, वाहन और औजारों की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। आध्यात्मिक रूप से देखा जाए तो दशहरा हमें अपने अंदर की नकारात्मकताओं- जैसे क्रोध, अहंकार, आलस्य और असत्य को समाप्त करने और सकारात्मकता, साहस, धर्म और मर्यादा को अपनाने की प्रेरणा देता है। इस दिन को नए कार्यों की शुरुआत के लिए भी शुभ माना जाता है।शुभ मुहूर्त - दशमी तिथि आरंभ: 1 ...