नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Dussehra ke din kya daan kare: हिंदू धर्म में दशहरा या विजयादशमी का त्योहार अत्यंत शुभ व पवित्र माना गया है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हर साल पूरे देश में आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस साल दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार को है। इस दिन लोग घरों में पूजा-पाठ करने के साथ ही शस्त्र पूजन व शाम को रावण दहन करते हैं। दशहरे के दिन दान-पुण्य का भी खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अक्षय फल उस कार्य का कर्म के परिणाम को कहते हैं जिसका कभी क्षय या अंत नहीं होता है। जानें दशहरा पर क्या दान करें। 1. अन्न व वस्त्र का दान: हिंदू धर्म में गुप्त दान को सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता है कि दशहरा के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद...