नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Dussehra 2025 Ravana Dahan: आज है दशहरे का पवन पर्व। पूरे भारत देश में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ दशहरा मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। सालों से दशहरे के दिन रावण का पुतला दहन करने की परंपरा चली आ रही है लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में कुछ ऐसी भी जगह हैं, जहां पर रावण का दहन नहीं किया जाता है। यही नहीं कई जगहों पर तो रावण की पूजा भी की जाती है तो कुछ लोग शोक भी मनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में जहां रावण का पुतला दशहरे के दिन नहीं जलाया जाता है।भारत में इन 4 जगहों पर नहीं होता रावण दहन व दशहरा, होती है रावण की पूजा बिसरख: जी हां, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित बिसरख नाम का गांव है। इस गांव के लोग रावण को अपना वंशज मानते हैं। लोक कथाओं...