नई दिल्ली, जुलाई 19 -- DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से आज, 19 जुलाई को डीयू यूजी सीएसएएस 2025 के लिए पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे आज शाम 5 बजे दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर पहली सीएसएएस अलॉटमेंट लिस्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार डीयू एडमिशन की वेबसाइट admission.uod.ac.in पर भी लिस्ट देख सकते हैं। डीयू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह लिस्ट सीएसएएस चरण 1 और सीयूईटी यूजी परिणामों के दौरान दी गई प्राथमिकताओं पर आधारित है। इस वर्ष डीयू में एडमिशन के लिए लगभग 2.65 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। आवंटन परिणामों की घोषणा के बाद, आवेदक को आवंटित सीट स्वीकार करने के लिए अपने सीएसएएस (यूजी)-2025 डैशबोर्ड में लॉग इन करना होगा। इस बार डीयू के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.