नई दिल्ली, फरवरी 10 -- दिल्ली यूनिवर्सिटी का हंसराज कॉलेज इन दिनों पढ़ाई या स्पोर्ट्स नहीं, बल्कि एक 'शाही शादी' को लेकर सुर्खियों में है। कॉलेज के खेल के मैदान को शादी के पंडाल में बदल दिया गया है। मामला कॉलेज की प्रिंसिपल रमा शर्मा के बेटे की शादी का है, जिसके खिलाफ छात्रों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया।'खेलो हंसराज' कैंसिल, अब बजेगी शहनाई छात्रों का गुस्सा तब फूटा जब उन्हें पता चला कि उनका सालाना स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 'खेलो हंसराज' अचानक रद्द कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 4 फरवरी से 27 फरवरी तक चलना था। छात्रों ने आरोप लगाया कि जब वे ग्राउंड पर पहुंचे, तो देखा कि वहां टेंट लग रहे हैं और सजावट चल रही है। एक छात्र ने बताया, 'हमें बिना कोई कारण बताए खेल रद्द कर दिए गए। बाद में पता चला कि यह तैयारी प्रिंसिपल के बेटे की शादी के लिए हो रह...