नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्रसंघ चुनाव का उत्साह फिर से चरम पर है। गुरुवार को चुनाव समिति ने 2025-26 सत्र के लिए JNUSU का शेड्यूल जारी कर दिया। इस बार 4 नवंबर को मतदान होगा और 6 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा।क्या है JNU छात्रसंघ चुनाव का शेड्यूल? चुनावी प्रक्रिया का आगाज 24 अक्टूबर से होगा, जब प्रारंभिक वोटर लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इसमें सुधार के लिए समय मिलेगा। 25 अक्टूबर को दोपहर 2 से 5 बजे तक नामांकन फॉर्म बांटे जाएंगे और 27 अक्टूबर को सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वैध नामांकनों की सूची जारी होगी, और उसी दिन दोपहर 2 से 5 बजे तक नाम वापसी का मौका होगा। शाम 7 बजे तक अंतिम उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आ...