नई दिल्ली, जुलाई 5 -- DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( डीएसएसएसबी ) ने जेल वार्डर और पीजीटी टीचर समेत 2119 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सर्वाधिक 1676 वैकेंसी जेल वार्डर की है जिसके लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई 2025 से शुरू होंगे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार dsssbonline.nic.in पर जाकर 07 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में 892 पद अनारक्षित हैं। 558 ओबीसी, 312 एससी, 148 एसटी और 209 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।पद, योग्यता और वैकेंसी जेल वार्डर (पुरुष) - 1676 वैकेंसी योग्यता - किसी भी विषय से 12वीं पास आयु सीमा - 18-27 वर्ष। ओबीसी को तीन साल व एससी एसटी को पांच साल की छूट मिलेगी। चयन- लिखित परीक्षा व फिजिकल टेस्ट। फिजिकल टेस्ट में 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.