नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- DSSSB Vacancy 2025: डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूलों में टीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत गणित, अंग्रेजी, एसएसटी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू समेत विभिन्न विषयों के लिए कुल 5,346 वैकेंसी भरी जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 है।पोस्ट कोड , पद और वैकेंसी 55/25 टीजीटी (गणित) पुरुष 744 56/25 टीजीटी (गणित) महिला 376 57/25 टीजीटी (अंग्रेजी) पुरुष 869 58/25 टीजीटी (अंग्रेजी) महिला 104 59/25 टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) पुरुष 310 60/25 टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) महिला 92 61/25 टीजीटी (प्राकृतिक वि...