नई दिल्ली, जनवरी 16 -- डीएमके सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन उत्तर भारत की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर कानून के शि के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-प्रथम पश्चिमी के कोर्ट में शुक्रवार को परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल किया है। इसमें बिहार की लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है । इसके लिए कोर्ट ने 22 जनवरी की तिथि तय की है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि डीएमके सांसद ने लड़कियों की शिक्षा को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी किया है। आरोप लगाया गया है कि उनका बयान देश में क्षेत्रीय भेदभाव बढ़ाने वाला है। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने बताया कि एसीजेएम वेस्ट फर्स्ट की अदालत में केस दायर किया गया है। दयानिधि मारन में जानबूझकर अप...